Wednesday, February 11, 2015

डोंट अंडरस्टीमेट द पावर आँफ अ काँमन मैन


मुबारक हो दिल्ली वालों आपने एक नया इतिहास ही रच डाला। आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ जब किसी पार्टी ने चुनाव में 95% सीटें जीत ली हो। अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बहुत बहुत बधाई। लेकिन चर्चा ये चल रही है कि केजरीवाल ने मोदी को धो डाला मैं ऐसा नहीं मानता। मेरे हिसाब से नरेंद्र मोदी और अरविन्द केजरीवाल आज के दौर में जनता के सपनों और उम्मीदों के महानायक हैं।


कांग्रेस के करप्शन और महंगाई के बोझ से पीस रहे सिस्टम से नाउम्मीद हो चुके आम आदमी की उम्मीद बनकर दोनों आये हैं। लेकिन समझने वाली बात ये है कि दिल्ली में केजरीवाल बड़े हैं क्योंकि वो मुख्यमंत्री बनने के लिए लड़ रहे थे और देश में मोदी बड़े हैं क्योंकि वो 12 साल तक एक राज्य चलाकर प्रधानमन्त्री बने। पिछले दो साल से दिल्ली में आम लोगों में एक भावना लगातार देखी जा रही थी दिल्ली मे केजरीवाल और देश में मोदी। इसलिए मोदी प्रधानमंत्री बन गए और केजरीवाल मुख्यमंत्री। इन दोनों की तुलना मेरी नज़र में ना ही कल की जा सकती थी और ना ही आज करनी चाहिए।

दिक्कत केवल तब आई जब मुख्यमंत्री वाले उम्मीदवार ने प्रधानमंत्री बनने वाले को रोकने के लिए सब दांव पर लगा दिया और बदले में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री बनने वाले को रोकने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया। दोनों ही एक दूसरे को रोक नहीं पाये क्योंकि वो जनता की भावना के खिलाफ काम कर रहे थे। लेकिन जनता तो जनता है सबको उसकी औकात बताना अच्छी तरह जानती है। मोदी प्रधानमंत्री इसलिए बने क्योंकि सबने उनको हराने की सोची और उन्होंने सिर्फ देश जीतने की केजरीवाल मुख्यमंत्री इसलिए बने क्यूंकि सबने उनको हराने की सोची और वो बस दिल्ली जीतने में लगे रहे जो सिर्फ हराने की सोचता है वो कभी नहीं जीता करता, जीत उनकी होती है जो जीतना चाहते हैं।

उम्मीद है दोनों ही महानायक इस बात को समझ गए होंगे और अब हराने से ज़्यादा जीतने की सोचेंगे सिर्फ चुनाव ही नहीं जनता का दिल भी। क्योंकि चुनाव तो कोई भी जीत लेता है जो दिल जीतता उसी को दुनिया दिल में बसाती है।

No comments:

Post a Comment